इंस्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय सेलिब्रिटी होने के कारण विराट कोहली भारत के सबसे अधिक कमाई करने वाले इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 15 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह दुनिया के टॉप इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स में भी शामिल हैं।
आइए जानते हैं उन भारतीयों के बारे में, जो इंस्टाग्राम से सबसे ज़्यादा कमाई करते हैं—
1. विराट कोहली
विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू भारतीय सेलिब्रिटीज़ में सबसे ऊंचे स्तर पर है। हालांकि अब उन्हें नीरज चोपड़ा से कड़ी टक्कर मिल रही है, फिर भी इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता बरकरार है। रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। केवल इंस्टाग्राम से होने वाली उनकी कमाई का अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है।
2. प्रियंका चोपड़ा
भारतीय मूल की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 6.84 करोड़ फॉलोअर्स हैं और उनकी पोस्ट्स को औसतन 10 से 30 लाख लाइक्स मिलते हैं। इतने ज़बरदस्त एंगेजमेंट के कारण प्रियंका एक पेड पोस्ट के लिए लगभग 2.96 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।
3. वरुण आदित्य
इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम भारतीय वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर वरुण आदित्य का है। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 16 लाख फॉलोअर्स हैं। वह टॉप एशियाई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स में 11वें स्थान पर हैं। कम फॉलोअर्स के बावजूद वह एक पेड पोस्ट के लिए करीब 8.6 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
4. कृतिका खुराना
@thebohogirl नाम से मशहूर कृतिका खुराना एक आम लड़की से बड़ी इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर बनीं। दिल्ली की रहने वाली कृतिका को 2020 में कॉस्मोपॉलिटन का ‘इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर’ भी चुना गया था। वह एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए लगभग 3.75 लाख रुपये लेती हैं।
5. आशना श्रॉफ
आशना श्रॉफ के इंस्टाग्राम पर करीब 8.86 लाख फॉलोअर्स हैं। वह अपने परिवार के साथ मिलकर एक होम डेकोर ब्रांड ‘The Snob Home’ भी चलाती हैं। आशना एक पेड इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 2.65 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

0Comments